रीवा। मध्यप्रदेश के मऊगंज जिले के गड़रा गांव में हुई घटना में घायल हुए प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारियों का संजय गांधी अस्पताल (Sanjay Gandhi Hospital) में इलाज जारी है। मऊगंज जिले के प्रभारी मंत्री लखन सिंह पटेल (Lakhan Singh Patel) ने अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की तथा उनके स्वास्थ्य के विषय में डॉक्टरों से जानकारी प्राप्त की।
पटेल ने निर्देश दिए कि घायलों के इलाज की यथा योग्य समुचित व्यवस्था करें। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव घटना पर बारीकी से नजर रखे हुए हैं तथा सतत संपर्क में हैं। यह बहुत ही दुखद घटना हुई है। शासन और प्रशासन स्तर पर स्थिति को सामान्य बनाने के सभी प्रयास किए गए हैं। इस दौरान विधायक मऊगंज प्रदीप पटेल, जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ राजेन्द्र मिश्रा (Dr Rajendra Mishra), डीन मेडिकल कालेज डॉ सुनील अग्रवाल उपस्थित रहे।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Mar 16 , 2025, 09:40 PM