Tripura arrest: त्रिपुरा में चार रोहिंग्या समेत नौ लाेग गिरफ्तार!

Sun, Mar 16 , 2025, 03:07 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

अगरतला: सीमा सुरक्षा बल (Border Security Force) ने शनिवार को उत्तरी त्रिपुरा और उनाकोटी जिलों के विभिन्न स्थानों से मानव तस्करी में कथित रूप से शामिल चार रोहिंग्याओं समेत नौ लोगों को गिरफ्तार किया और रिमांड के लिए उन्हें संबंधित अदालतों में पेश किया।

बीएसएफ की खुफिया शाखा ने धर्मनगर के अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (आईएसबीटी) से दो रोहिंग्याओं और एक दलाल को हिरासत में लिया, जो नौकरी की तलाश में दक्षिण भारत जा रहे थे। हिरासत में लिए गए रोहिंग्याओं की पहचान मंताजू हक (37) और जाहिद आलम (32) के रूप में हुई है। उनके साथ दो युवतियां भी हैं जो बंगलादेश के रोहिंग्या शरणार्थी शिविरों से आई हैं। गिरफ्तार भारतीय दलाल की पहचान अब्दुल हक के रूप में हुई है।

एक अन्य घटना में, उनाकोटी जिले के कैलाशहर के याकूब नगर में तैनात बीएसएफ जवानों ने तीन भारतीय नागरिकों और एक दलाल को हिरासत में लिया, जहां वे भारतीय सीमा से बंगलादेशी क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे। उनकी पहचान असम के होजई जिले के समरजीत चंद्र दास (50), उनकी पत्नी स्वप्ना बाला दास (47) और रवींद्र कुमार दास (65) के रूप में हुई है। भारतीय दलाल की पहचान धर्मनगर के साहिम मिया (24) के रूप में हुई है।

 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups