Bhagwant Mann: भगवंत मान मुख्यमंत्री कार्यकाल के पांच साल पूरा करेंगे! 

Sun, Mar 16 , 2025, 02:44 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

अमृतसर: पंजाब के मुख्यमंत्री को बदलने की अटकलों पर विराम लगाते हुए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि भगवंत मान अपना कार्यकाल पूरा करेंगे और अगले पांच साल भी वे मुख्यमंत्री रहेंगे।

पंजाब में आप पार्टी के तीन साल पूरे होने पर केजरीवाल मुख्यमंत्री भगवंत मान और अन्य कैबिनेट मंत्रियों के साथ दरबार साहिब में माथा टेकने गए थे। इस अवसर पर उन्होंने कहा, "16 मार्च 2022 को पंजाब के मुख्यमंत्री ने शपथ ली थी। आज तीन साल पूरे होने पर हम गुरु महाराज जी का आशीर्वाद लेने आए हैं ताकि गुरु महाराज जी के बताए रास्ते पर चल कर लोगों की सेवा कर सकें और उन्हें न्याय दिला सकें।"

उन्होंने कहा कि राज्य में नशा और भ्रष्टाचार के खिलाफ युद्ध चल रहा है। इस युद्ध को उसके मुकाम तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा हम राज नहीं लोगों की सेवा कर रहे हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, "16 मार्च 2022 को खटकर कलां में पंजाब को फिर से "रंगला पंजाब" बनाने का संकल्प लिया था, जिसे पूरा करने के लिए हम नेक नीयत और पूरी ईमानदारी के साथ काम कर रहे हैं। 

जो काम इन तीन सालों में हुआ है वह पिछले 70 सालों में भी नहीं हुआ। पंजाबियों से किए हर एक वादे को बखूबी निभाएंगे। पंजाब में से नशों की बुरी अलामत को ख़त्म करने के लिए चल रहे युद्ध को मुक़ाम तक पहुंचाएंगें। पंजाब के तीन करोड़ लोगों के साथ और विश्वास के लिए धन्यवाद।"

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups