उदयपुर: राजस्थान में उदयपुर जिले के डबोक थाना क्षेत्र में पुलिस ने चार वर्ष के बच्चे को कुंए में फेंककर हत्या करने के मामले का खुलासा करते हुए मृतक की मां को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि पारिवारिक कलह के चलते मृतक बालक की मां ने लीला ने ही बालक को कुंए में फेंक दिया था।
पुलिस ने बताया कि दरोली गांव के मोहन गाडरी ने नौ मार्च को अपने पुत्र के कुंए में गिरने की रिपोर्ट दी कि उसकी पत्नी लीला करीब तीन महीने पहले झगड़ा करके अपने पीहर चली गई थी। करीब आठ दिन पहले ही घर लौटी थी। आठ मार्च को उसका पुत्र किशन का लापता हो गया जिसका शव शाम को कुंए में मिला।
पुलिस ने बताया कि शुरु में पुलिस ने इसे दुर्घटनावश मौत होना मानते हुए मर्ग दर्ज की थी, लेकिन पुलिस ने गहराई से जांच की तो मामला संदिग्ध लगा। इस पर पुलिस अधिकारियों के नेृतृत्व में गठित दल ने कड़ी से कड़ी मिलाते हुए बालक की हत्या के आरोप में लीला को गहन पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Mar 16 , 2025, 10:17 AM