Politics: तेजस्वी को बजट की समझ नहीं : प्रशांत

Fri, Feb 28 , 2025, 09:27 PM

Source : Uni India

पटना। जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर (Prashant Kishore) ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) पर हमला करते हुये कहा कि उन्हे बजट की समझ नहीं है। किशोर ने शुक्रवार को श्री तेजस्वी के माई-बहिन योजना (Mai-Behan Yojana) पर हमला करते हुये कहा कि उन्हें बजट की समझ नहीं, बिहार के बजट में से डेढ़ लाख करोड़ रुपए इसी में खर्च कर देंगे तो बिहार कैसे चलाएंगे।

जनसुराज के सूत्रधार ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल (Rashtriya Janata Dal) ने 'माई-बहिन मान योजना' के तहत बिहार की हर महिला को 2500 रुपये प्रतिमाह देने का वादा किया है। लेकिन यह वादा महज चुनावी छलावा है। उन्होंने कहा बिहार में छह करोड़ महिलाएं हैं। यदि हर महिला को यह राशि दी जाए, तो सालाना खर्च 1.5 लाख करोड़ रुपये होगा, जबकि राज्य का कुल बजट ही 2.4 लाख करोड़ रुपये है। ऐसे में यह रकम आएगी कहां से। किशोर ने कहा, राजद को पहले से ही पता था कि यह संभव नहीं है, फिर भी वादा किया गया। क्या यह जनता को गुमराह करने की रणनीति है, या सिर्फ एक और चुनावी नारा।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups