मोहन सिंह बिष्ट होंगे दिल्ली विधानसभा के उपाध्यक्ष

Wed, Feb 26 , 2025, 03:54 PM

Source : Uni India

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) से मुस्तफाबाद के विधायक मोहन सिंह बिष्ट (Mohan Singh Bisht) दिल्ली विधानसभा (Delhi Assembly) के उपाध्यक्ष होंगे। विधानसभा की ओर से 27 फरवरी के लिए आज जारी कार्यसूची में उपाध्यक्ष के निर्वाचन के बारे में जानकारी दी गई। इसमें कहा गया है कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Chief Minister Rekha Gupta) प्रस्ताव करेंगी कि श्री बिष्ट को उपाध्यक्ष चुना जाए। मुख्यमंत्री के प्रस्ताव का कैबिनेट मंत्री मनजिन्दर सिंह सिरसा समर्थन करेंगे।

 बिष्ट के उपाध्यक्ष चुनने के लिए विधायक अनिल कुमार शर्मा दूसरे प्रस्तावक होंगे और गजेन्द्र सिंह यादव उनका समर्थन करेंगे। उपाध्यक्ष के चुनाव के बाद सदन में आबकारी नीति पर पेश की गई नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) रिपोर्ट पर चर्चा की जाएगी। कैग की रिपोर्ट में दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार के कार्यकाल की विवादास्पद आबकारी नीति के बारे में विभिन्न अनियमितताओं को रेखांकित करते हुये कठोर टिप्पणियां की गयी हैं।

उल्लेखनीय है कि श्री बिष्ट छठी बार विधायक चुने गये हैं। उन्होंने इस बार मुस्तफाबाद से आम आदमी पार्टी के अदील अहमद खान को 17578 वोटों से हराया। श्री बिष्ट को 85218 वोट मिले। तीसरे नंबर ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुसलेमिन (एआईएमआईएम) के मोहम्मद ताहिर हुसैन 33474 वोट मिले हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups