गढ़ा (छतरपुर)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु (President Draupadi Murmu) ने देश की महिलाओं का आह्वान करते हुए आज कहा कि महिलाएं स्वयं को शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाने के निरंतर प्रयास करती रहें क्योंकि महिलाओं के सफल होने से समाज सफल होता है। मुर्मु मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले (Chhatarpur district of Madhya Pradesh) के गढ़ा ग्राम स्थित बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह को संबोधित कर रहीं थीं। इस दौरान राज्यपाल मंगुभाई पटेल (Governor Mangubhai Patel), मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, खजुराहो सासंद और भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवं बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) भी उपस्थित थे।
मुर्मु ने कहा कि वे 251 बेटियों के सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होकर अत्यंत प्रसन्न हैं। उन्होंने कहा कि हमारा समाज प्रगति के पथ पर आगे बढ़े, उनकी यही कामना है। इसके साथ ही उन्होंने नवयुगलों को सुखमय वैवाहिक जीवन के लिए शुभकामनाएं भी दीं। राष्ट्रपति ने कहा कि ये समारोह जन सहयोग से हो रहा है और इसमें नवयुगलों को आवश्यक सामान दिया जा रहा है। ये जनकल्याण का कार्य है। आज विवाह बंधन में बंधने वाले दंपत्ति इस दिवस की स्मृतियों को संजो कर रखेंगे, ऐसा विश्वास है।
मुर्मु ने कहा कि भारत की परंपरा में संतों ने सदा से अपने कर्मों और वाणी से जनमानस को राह दिखाई है। समकालीन समाज में व्याप्त कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाई है। उन्होंने समाज में फैले अंधविश्वास के प्रति जागरुक किया है। भेदभाव को दूर किया है। संतों ने महिला को समाज में उचित स्थान देने के प्रयास किए हैं। उन्होंने कई संतों के नाम लेते हुए कहा कि उन्होंने सदा समाज कल्याण के कार्य किए हैं। इसी के साथ उन्होंने कहा कि हमारे छोटे छोटे प्रयास बेटियों को सशक्त बनाएंगे। उन्होंने कहा कि वे सभी महिलाओं से कहना चाहेंगी कि वे स्वयं को शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयास करें क्योंकि महिलाओं के सफल होने से समाज सफल होगा।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Feb 26 , 2025, 01:54 PM