पटना। जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर (Prashant Kishore) ने आरोप लगाते हुये कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की पार्टी जनता दल यूनाईटेड (JDU) 25 साल से सत्ता में है लेकिन उनकी पार्टी जनसुराज उससे काफी मजबूत है।
बिहार सत्याग्रह आश्रम में अभियान समिति की राज्य स्तरीय कार्यशाला को संबोधित करते हुए श्री किशोर ने शुक्रवार को कहा कि 2015 में जब वे श्री कुमार के चुनाव प्रचार के लिए बिहार आए थे, तब उन्होंने श्री कुमार से कहा था कि जदयू का संगठन मजबूत नहीं है। लेकिन श्री कुमार ने उस समय कहा था कि ये सब भ्रम है, जमीन पर जदयू से बहुत सारे कार्यकर्ता जुड़े हुए हैं।
उसके बाद श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में सत्तारूढ़ जदयू की सांगठनिक बैठक बुलाई गई। जिसमें खुद श्री कुमार आए और उनके साथ पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, सक्रिय कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों को भी बुलाया गया। तब भी उस बैठक में करीब तीन हजार लोग ही शामिल हो पाए थे। किशोर ने कहा कि दूसरी तरफ जन सुराज पार्टी, जिसका गठन महज चार महीने पहले हुआ है, इसकी किसी भी बैठक में चाहे वो महिलाओं की हो, युवाओं की हो, संगठन की हो या अभियान समिति की हो, हर बैठक में तीन हजार से चार हजार लोग जरूर शामिल होते हैं।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Feb 21 , 2025, 10:47 PM