Rajasthan Assembly: राजस्थान विधानसभा में विपक्ष के हंगामें के कारण सदन की कार्यवाही आधा घंटे स्थगित!

Fri, Feb 21 , 2025, 12:53 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

जयपुर: राजस्थान में सोलहवीं विधानसभा के तृतीय एवं बजट सत्र में शुक्रवार को प्रश्नकाल में विपक्ष के वेल में आकर हंगामा करने से सदन की कार्यवाही आधा घंटे स्थगित करनी पड़ी। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत प्रश्नकाल में जब विधानसभा सदस्य के प्रश्न का जवाब दे रहे थे तब उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का जिक्र करने एवं उन्हें दादी कह देने को लेकर विपक्ष के सदस्य गोविंद सिंह डोटासरा और अन्य सदस्य खड़े हो गए और वेल में आकर नारेबाजी करने लगे। इस दौरान डोटासरा एवं संसदीय कार्यमंत्री जोगाराम पटेल आमने सामने हो गए।

विपक्ष एवं सत्ता पक्ष के सदस्यों के आमने सामने हो जाने से सदन में जोरदार हंगामा हुआ और डोटासरा के आसन के सामने पहुंच जाने पर हंगामा शांत करने के लिए अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने मार्शल बुलाये और दोनों पक्षों को भिड़ने से रोका और इस दौरान देवनानी ने करीब 11 बजकर 35 मिनट पर सदन की कार्यवाही आधा घंटे के लिए स्थगित कर दी गई। 

उधर सदन की कार्यवाही आधे घंटे के लिए स्थगित होने के बाद पटेल ने सदन के बाहर मीडिया से बात करते हुए बताया कि हमारे मंत्री सदस्यों के प्रश्नों का प्रभावी जवाब दे रहे थे तब प्रतिपक्ष बौखला गया हैं और पहले विधायक रफीक खान ने एक प्रश्न के जवाब के विरोध में असंसदीय भाषा का उपयोग किया और बाद में गहलोत जब जवाब दे रहे थे और इंदिरा गांधी को दादी कह देना कोई असंसदीय शब्द नहीं हैं जबकि डोटासरा विधानसभा के सदस्य एवं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भी है ने अध्यक्ष के सामने पहुंचकर उनसे छीना झपटी का प्रयास किया जो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण एवं निंदनीय हैं।

उन्होंने कहा कि अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी अन्यथा अनहोनी भी हो सकती थी। यह बहुत निदंनीय कृत्य है और हम उसकी भर्त्सना करते हैं। उन्होंने कहा कि उनके दल के लोग बात करके यह मामले में सख्त कार्यवाही करने का अनुरोध किया जायेगा।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups