Rahul Priyanka congratulated the: राहुल प्रियंका ने अरुणाचल तथा मिजोरम के लोगों को स्थापना दिवस पर दी बधाई

Thu, Feb 20 , 2025, 11:06 AM

Source : Uni India

नयी दिल्ली। लोकसभा (Lok Sabha) में विपक्ष के नेता तथा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने अरुणाचल प्रदेश तथा मिजोरम के लोगों को राज्य स्थापना दिवस पर बधाई देते हुए आज कहा कि उनकी पहचान को सुरक्षित रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि भारत की विविधता और एकता के प्रतीक देश के सभी राज्यों के लोगों की समृद्ध विरासत और प्रगतिशीलता हमारी पहचान है और यही विशेषताएँ हमारे राष्ट्र के ताने बाने को और समृद्धि प्रदान करती है।

श्री गांधी ने कहा 'अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम की हमारी बहनों और भाइयों को उनके राज्य दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं। पूर्वोत्तर भारत के ये रत्न अपनी समृद्ध विरासत और प्रगतिशील भावना के माध्यम से हमारे देश की विविधता में एकता को प्रदर्शित करते हैं। हमें मिलकर उनकी विशिष्ट पहचान की रक्षा करनी चाहिए और उसका जश्न मनाना चाहिए जो हमारे राष्ट्र के ताने-बाने को समृद्ध करती है।'

श्रीमती वाड्रा ने अपने संदेश में कहा 'अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के स्थापना दिवस पर दोनों प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। इन राज्यों का भरपूर प्राकृतिक सौंदर्य, अनोखी संस्कृतियां और परंपराएं हमारे देश की विविधता को समृद्ध करती हैं। इनकी रक्षा करना और इन्हें समृद्ध करना हम सबका कर्तव्य है।'

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups