GBS in Andhra: आंध्र में जीबीएस से एक और महिला की मौत!

Thu, Feb 20 , 2025, 07:41 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

गुंटूर: आंध्र प्रदेश के गुंटूर में बुधवार को सरकारी जनरल अस्पताल में एक और महिला की गिलियन बैरे सिंड्रोम (Guillain Barre Syndrome) से मौत हो गयी। स्वास्थ्य और चिकित्सा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से जीबी सिंड्रोम का इलाज करा रही महिला शेख गौहर जॉन की बुधवार को मौत हो गयी। अस्पताल के डॉक्टर ने जीबीएस के कारण उसकी मौत की पुष्टि की।

उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले, इसी अस्पताल में इलाज के दौरान एक महिला कमलाम्मा की जीबीएस से मौत हो गयी थी। इस बीच, एलुरु जिला कलेक्टर के वेत्री सेल्वी ने जीबीएस के प्रकोप के बाद चिकित्सा अधिकारियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि चिकित्सा अधिकारी जीबीएस रोग से निपटने में सतर्कता बरतें। उन्होंने कहा कि इस रोग के बारे में किसी भी प्रकार की भ्रांति की गुंजाइश नहीं होनी चाहिए तथा लोगों को इसके बारे में जागरूक किया जाना चाहिए।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups