लखनऊ। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि महाकुंभ में संगम के सबसे पास स्थित दारागंज के प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन को बंद करके सरकार ने स्वीकार कर लिया है कि वो असफल हो गयी है।
यादव ने मंगलवार को कहा कि सरकार का काम प्रशासन, नियंत्रण और प्रबंधन करना होता है ना कि बंदी या पाबंदी। उन्होंने कहा कि जैसे नोटबंदी (Demonetisation) में जनता हैरान-परेशान हुई थी वैसे ही स्टेशन बंदी से भी होगी। प्रभुत्ववादी भाजपाई आम जनता के दुख में अपना सुख ढूँढते हैं। बाक़ी सरकारें तो जनता के दुखों को कम करने का काम करती हैं, लेकिन भाजपा का डबल इंजन, ‘ट्रबल इंजन’ बनकर ऐसे काम ख़ुद करता है जिससे जनता के दुख-दर्द बढ़े और जनता अपने में ही उलझी रहे, जिससे भाजपाई भ्रष्टाचार की ओर किसी का ध्यान न जा पाए।
उन्होने कहा कि भीड़ के डर से रेलवे स्टेशन अभी बंद किया है। कल को पुलिस स्टेशन भी बंद कर देंगे क्या। उन्होंने कहा कि भाजपा हर मोर्चे पर विफल है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Feb 18 , 2025, 08:12 PM