छत्तीसगढ़ पंचायत चुनावों में भी भाजपा ने लहराया परचम

Tue, Feb 18 , 2025, 11:19 AM

Source : Uni India

रायपुर। छत्तीसगढ़ में चल रहे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव (three-tier Panchayat elections) में प्रदेश के सभी 33 जिलों के 53 विकास खंडों में 149 जिपं क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) समर्थित 115 सदस्य निर्वाचित हुए।

सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान हुआ। इस चुनाव में 149 जिपं क्षेत्रों में से भाजपा समर्थित 115 सदस्य निर्वाचित हुए हैं। इसके अलावा कई जनपद सदस्य और सरपंच पदों पर भी भाजपा समर्थित प्रत्याशी जीतें हैं।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों के 53 विकास खंडों में सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में औसतन 75.86 प्रतिशत मतदान हुआ। सात जिलों वाले बस्तर संभाग में नक्सली खतरे के कारण मतदान का समय सुबह 6.45 बजे से अपराह्न दो बजे तक था, जबकि अन्य जगहों पर सुबह सात बजे से अपराह्न तीन बजे तक मतदान हुआ।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups