बिहटा हवाईअड्डा का नाम भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा हो : उपेन्द्र

Mon, Feb 17 , 2025, 03:00 PM

Source : Uni India

पटना। राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLMO) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद उपेन्द्र कुशवाहा (Rajya Sabha MP Upendra Kushwaha) ने बिहटा हवाईअड्डा (Bihta airport) का नाम भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा (Bharat Ratna Jananayak Karpuri Thakur International Airport) किये जाने की मांग की है। कुशवाहा ने सोमवार को जननायक कर्पूरी ठाकुर की 37वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा के बाद संवाददाता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि पटना के निकट निर्माणाधीन बिहटा हवाईअड्डा का नाम भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा किया जाये।

सांसद ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) एवं नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू से मिलकर इस हवाईअड्डा के नामकरण की मांग रखेंगे। उन्होंने बिहार के सभी राजनीतिक दलों के नेताओं से अपील की कि दलगत भावना से ऊपर उठकर इस सुझाव का समर्थन करें जिससे जननायक कर्पूरी ठाकुर के व्यक्तित्व की जानकारी पूरे विश्व तक पहुंचे।

 कुशवाहा ने जननायक को भारत रत्न से सम्मानित करने के लिए श्री मोदी एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक सह रालोमो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रणविजय सिंह, पूर्व विधान पार्षद रामेश्वर महतो, मुख्यालय प्रभारी सह प्रदेश महासचिव प्रशान्त पंकज, प्रदेश महासचिव प्रवक्ता रामपुकार सिन्हा, हेमन्त कुमार एवं नितिन भारती, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक राम, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.ओमेंद्रनाथ भाष्कर, प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन यादव, बसन्त चौधरी पटेल उपस्थित थे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups