जम्मू, कश्मीर में हल्की से मध्यम वर्षा, बर्फबारी के आसार

Mon, Feb 17 , 2025, 01:58 PM

Source : Uni India

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में कई स्थानों पर 19-20 फरवरी के दौरान हल्की से मध्यम वर्षा और बर्फबारी (rain and snowfall) के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र (The Meteorological Center), श्रीनगर ने सोमवार को बताया कि केन्द्र शासित प्रदेश में 19-20 फरवरी को मौसम सामान्य रूप से बादल छाए रहने और कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी का अनुमान है।

चेनाब घाटी (Chenab Valley) और दक्षिण कश्मीर के ऊंचे इलाकों में छह-10 इंच तक मध्यम बर्फबारी होने, उत्तर और मध्य कश्मीर के ऊंचे इलाकों में चार-आठ इंच तक बर्फबारी होने के आसार हैं। जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में दिन के तापमान में दो-चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है, जिसमें जम्मू में सबसे अधिक तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस और कटरा में 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि कश्मीर घाटी में श्रीनगर में अधिकतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस और दक्षिण कश्मीर के काजीगुंड में 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

प्रदेश के कई इलाकों में रात के तापमान में 0-1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी गई, जम्मू में सबसे अधिक न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस, कटरा में 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि कश्मीर घाटी में रात का तापमान बढ़कर श्रीनगर में 2.1 डिग्री सेल्सियस और काजीगुंड में शून्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग में 0.6 मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि सीमावर्ती जिले कुपवाड़ा में 5.3 मिमी बारिश हुई।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups