मुंगेर। अमेरिका, जर्मनी और स्विट्जरलैंड के 10 विदेशी पर्यटकों (foreign tourists) ने मुंगेर के ऐतिहासिक लाल किला (historic Red Fort) का अवलोकन किया। गंगा विलास रिवर क्रूज से अमेरिका, जर्मनी और स्विट्जरलैंड के 10 विदेशी पर्यटक रविवार की शाम मुंगेर जिला मुख्यालय (Munger district headquarters) पहुंचे। पर्यटकों ने मुंगेर के ऐतिहासिक लाल किला, किला परिसर में स्थापित मां काली मंदिर, भगवान राम मंदिर और सामाजिक गतिविधियों का अवलोकन किया। उन लोगों ने ऐतिहासिक स्थलों और सामान्य जिंदगी की तस्वीरों को भी अपने कैमरों में कैद किया और अपनी मुंगेर यात्रा की स्मृतियों को अपने साथ बना लिया।
अमेरिका के विदेशी पर्यटकों ने बताया कि उन लोगों ने मंदिर और ऐतिहासिक स्थलों को देखा और काफी अच्छा अनुभव किया।अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य की बच्चों की मनोवैज्ञानिक जैकी विनर ने कहा कि उन्होंने पूरी दुनिया घूमने की सोची और इस योजना के तहत वे लोग भारत पहुंचे। आज मुंगेर में पर्यटकों ने गंगा किनारे के खूबसूरत मंदिरों को देखा और वहां के लोगों की जिंदगी का नजदीक से जानने का प्रयास किया। विदेशी पर्यटकों ने मुंगेर के चौक बाजार में कुछ सामानों की खरीदारी भी की।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Feb 17 , 2025, 12:04 PM