भिंड। मध्यप्रदेश के भिंड जिले (Bhind district of Madhya Pradesh) में नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों (armed miscreants) ने एक टोल प्लाजा (attacked a toll plaza) पर हमला कर दिया, जिसमें दो कर्मचारी घायल हो गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार बाइक से आए बदमाशों ने कल रात ऊमरी टोल प्लाजा पर बैठे कर्मचारियों पर गोलियां चलाई। साथ ही एक कर्मचारी के साथ मारपीट भी की। टोल प्लाजा पर हुई वारदात सीसीटीवी कैमरे (CCTV camera) में कैद हो गई। हमले में दो कर्मचारी बुरी तरह से घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार एक कर्मचारी रमेश यादव के पैर में गोली लगी है, जबकि दूसरे कर्मचारी बल्लू पंडित के सिर में गंभीर चोट आई। घटना के बाद टोल प्लाजा पर भगदड़ मच गई और लोगों में दहशत फैल गई। पुलिस इस हमले के पीछे पुरानी रंजिश या लूट की साजिश की आशंका जता रही है।
ऊमरी थाना प्रभारी शिवप्रताप सिंह राजावत ने आज यहां बताया कि टोल प्लाजा पर आधा दर्जन से अधिक हथियारबंद बदमाशों ने हमला किया। घटना में एक कर्मचारी के पैर में गोली लगी है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Feb 17 , 2025, 11:26 AM