प्रीति जिंटा ने प्रकृति को कुछ वापस देने का महत्व बताया

Tue, Dec 10 , 2024, 04:01 PM

Source : Uni India

मुंबई। बॉलीवुड की चुलबुली अभिनेत्री प्रीति जिंटा (Preity Zinta) ने प्रकृति को कुछ वापस देने का महत्व बताया है। जीन गुडइनफ (Gene Goodenough) से शादी करने के बाद प्रीति जिंटा परदेस में बस गई हैं, लेकिन दिल से वे देसी हैं। प्रीति जिंटा हिमाचल प्रदेश से ताल्लुक (belongs to Himachal Pradesh) रखती हैं। प्रीति जिंटा अक्सर अपने होमटाउन से जुड़ी यादें सोशल मीडिया पर साझा करती हैं।

प्रीति जिंटा ने इंस्टाग्राम पोस्ट में प्रकृति सेवा और प्रकृति को कुछ वापस लौटाने के महत्व पर बात की है। तस्वीरों साझा करते हुए प्रीति जिंटा ने बताया कि उन्होंने करीब तीन साल पहले अपने होमटाउन में देवदार के पौधे रोपे थे। अब वे बढ़ने लगे हैं। यह देखकर उनकी खुशी सातवें आसमान पर है। प्रीति जिंटा ने पौधारोपण के समय की तस्वीर और अब बढ़े हुए पौधे की तस्वीर दोनों साझा की हैं।

प्रीति जिंटा ने पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा है,'मैंने यह हिमालयन देवदार का पौधा करीब तीन साल पहले लगाया था। हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के बीच इसे बढ़ता और फलते-फूलते देखकर बहुत खुशी हुई, क्योंकि यहां की सर्दी और भी ज्यादा बढ़ गई है। ऐसे पल जीवन को सही मायने देते हैं और प्रकृति को कुछ वापस देने का महत्व भी बताते हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups