Morning walk : क्या आप सुबह की सैर पर जाते हैं? इन 4 बातों का रखें खास ख्याल

Mon, Nov 11 , 2024, 10:42 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

Benefits of going for a morning walk : अगर आप सेहत और फिटनेस के लिए सुबह की सैर पर जा रहे हैं तो यह जानकारी आपके लिए है...मॉर्निंग वॉक सेहत को कई तरह से फायदा पहुंचाता है (Morning walk benefits health)। यह आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य (Physical and mental health) का भी ख्याल रखता है। रोजाना टहलने से आपकी मांसपेशियां और हड्डियां मजबूत होती हैं। साथ ही शरीर में रक्त संचार भी बेहतर होता है। हालाँकि, वॉकिंग के ये सभी फायदे तभी मिलते हैं, जब आप सुबह की वॉक ठीक से करते हैं। इसलिए जब भी आप बाहर घूमने जाएं तो कुछ गलतियों से बचें।


सुबह सैर पर जाने के फायदे -

- सुबह टहलने से स्फूर्ति आती है और बाहरी वातावरण के कारण होने वाला तनाव भी कम होता है।
- सुबह टहलने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
-वजन नियंत्रण में मदद करता है।

चलते समय याद रखने योग्य बातें –
- सबसे पहले पैदल चलने पर पूरा ध्यान दें।
- चलते समय कभी भी अपने शरीर को नीचे की ओर न झुकाएं। इससे शरीर पर तनाव पड़ता है और असंतुलन पैदा हो सकता है।
- कुछ लोग चलते समय हाथ नहीं हिलाते, चलते समय हाथ हिलाना स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है। इससे चलने की क्षमता बेहतर होती है और शरीर का संतुलन भी बना रहता है।

- कुछ लोग चलते समय नीचे देखते हैं या मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में पैदल चलने से होने वाला फायदा घाटे में बदल सकता है।
- अगर आप टहलने जा रहे हैं तो ज्यादा पानी न पिएं। चलने के लिए सही जूते भी चुनें। क्योंकि गलत जूते आपके पैरों को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups