Chanakya Niti: शायद ही कोई ऐसा हो जो आचार्य चाणक्य के बारे में नहीं जानता हो। उन्हें 20वीं सदी के सबसे ज्ञानी और विद्वान व्यक्तियों में स्थान दिया गया है। आचार्य चाणक्य (Acharya Chanakya) ने अपने जीवनकाल में कई नीतियां बनाईं। जिसमें उन्होंने कई तरह की बातों का जिक्र किया. इन नीतियों में चाणक्य व्यक्ति की कुछ अच्छी और बुरी आदतों का भी जिक्र करते हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको चाणक्य नीति(Chanakya Niti) में बताई गई आपकी कुछ बुरी आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपको जीवन में कभी आगे नहीं बढ़ने देती या ये आदतें आपकी प्रगति में सबसे बड़ी बाधा बनती हैं। तो आइए जानें इन आदतों के बारे में।
>बिना सोचे-समझे पैसा खर्च करना-
चाणक्य नीति के अनुसार, यदि आप बिना सोचे-समझे धन खर्च या उपयोग करते हैं, तो आप लाख कोशिश करने पर भी जीवन में सफल या आगे नहीं बढ़ सकते। ऐसा कहा जाता है कि अगर आप जीवन में सफल होना चाहते हैं तो आपको अपना पैसा सोच-समझकर खर्च करना चाहिए।
>भेदभाव-
चाणक्य नीति के अनुसार जो लोग दूसरों के प्रति भेदभाव की भावना रखते हैं वे जीवन में कभी सफल नहीं हो पाते और न ही आगे बढ़ पाते हैं. ऐसे लोग एक ही बात से चिपके रहते हैं और चिंता करते हैं।
> लालच और क्रोध-
चाणक्य नीति के अनुसार, जो लोग स्वभाव से बहुत अधिक लालची या क्रोधी होते हैं, वे जीवन में कभी सफल नहीं हो पाते हैं। ऐसे लोगों का मन शांत या एक जगह केंद्रित नहीं होता है।
>बुरी संगति में रहना-
आचार्य चाणक्य के अनुसार ऐसे लोग जीवन में कभी प्रगति नहीं कर पाते, जो गलत या बुरी संगति में रहते हैं। गलत संगति या बुरी आदतों में रहने वाला व्यक्ति हमेशा विनाश की ओर जाता है।
>अहंकारी लोग-
चाणक्य के अनुसार अहंकार में रहने वाले लोग कभी प्रगति नहीं कर पाते हैं. ऐसे लोगों से हर कोई बचने और दूर होने लगता है। ऐसे लोगों को न तो सफलता मिलती है और न ही सम्मान.
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Nov 10 , 2024, 10:41 AM