Change these things in the kitchen regularly : किचन की साफ-सफाई बहुत जरूरी है (Kitchen cleanliness is very important)। क्योंकि यह जगह सबसे ज्यादा बैक्टीरिया को आकर्षित करती है। अगर आप घर के हर सदस्य को स्वस्थ (healthy) रखना चाहते हैं तो किचन की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। खासतौर पर किचन की वो चीजें जो साफ-सफाई के काम आती हैं। इन सभी चीजों को समय-समय पर बदलने की जरूरत है। इन चीजों में बैक्टीरिया (Bacteria) तेजी से पनपते हैं। अगर आपके किचन में ये चीजें लंबे समय से इस्तेमाल हो रही हैं तो इन्हें तुरंत हटा दें।
डिश स्पंज
हर घर में बर्तन साफ़ (Utensil cleaning) करने के लिए स्पंज (Sponge) का उपयोग किया जाता है। लेकिन कई घरों में इस स्पंज को तब तक नहीं बदला जाता जब तक कि यह पूरी तरह से खराब न हो जाए। लेकिन ये बिल्कुल गलत है। अगर आपका स्पंज लगातार 15-20 दिनों तक इस्तेमाल किया जाता है, तो उसे बदल दें। बर्तन धोने वाले स्पंज में बहुत सारे बैक्टीरिया (Bacteria) होते हैं जो स्वास्थ्य (health) के लिए हानिकारक होते हैं।
सिलिकॉन स्पैटुला
आजकल रसोई के लिए आधुनिक बर्तनों का प्रयोग किया जा रहा है। सिलिकॉन से बने चम्मच जिन्हें स्पैटुलस कहा जाता है, का उपयोग करना बहुत आम है। लेकिन एक बार जब यह स्पैटुला कट या फट जाए तो इसे हटा देना चाहिए। अन्यथा इनके बारीक कणों के भोजन में घुलने का डर रहता है।
रसोई का कूड़ादान
किचन में रखा डस्टबिन आए दिन गंदा हो जाता है। इसकी साफ-सफाई पर हर कोई ध्यान देता है। लेकिन अगर यह डस्टबिन पुराना है तो इसे तुरंत हटा दें और नया ले लें। यह आपके घर में बैक्टीरिया के पनपने का आसान स्थान है।
रसोई का तौलिया
चाहे रसोई के बर्तन साफ करने हों या हाथ पोंछना हो, एक अतिरिक्त कपड़ा जरूर रखा जाता है। इस कपड़े को समय-समय पर साफ करना जरूरी है। इसे भी कुछ दिनों के बाद बदलना पड़ता है। ताकि बैक्टीरिया न पनपें।
नॉनस्टिक पैन
पुराने लोहे के तवे का उपयोग करने में कोई परेशानी नहीं होती है। लेकिन अगर नॉनस्टिक पैन कई सालों से इस्तेमाल में आ रहा है तो उसे बदल लें। यदि नॉनस्टिक पैन पर खरोंच आ गई है या उनकी कोटिंग ढीली हो गई है, तो उन्हें बदल दें।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Sep 12 , 2024, 10:03 AM