Chanakya Niti: बहुत ही कम लोग होंगे जो आचार्य चाणक्य (Acharya Chanakya) के बारे में नहीं जानते होंगे। आचार्य चाणक्य अपने समय के सबसे महान विद्वान माने जाते थे। चाणक्य ने अपने जीवनकाल में कई नीतियां बनाईं जो मानव कल्याण के लिए बहुत महत्वपूर्ण बताई जाती हैं। आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में व्यक्ति को क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए, इस संबंध में भी कई बातें बताई हैं।
आज हम आपको चाणक्य नीति(Chanakya Niti) में बताए गए उन स्थानों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पर कभी भी घर नहीं बनाना चाहिए और न ही खरीदना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि अगर आप इस जगह पर घर खरीदते हैं तो यह आपके पूरे जीवन के लिए परेशानियां खड़ी कर सकता है। आइए जानते हैं आचार्य चाणक्य ने चाणक्य नीति में घर खरीदने के बारे में क्या कहा है।
जहां कानून का कोई डर नहीं-
आचार्य चाणक्य के अनुसार ऐसी जगह पर कभी भी घर नहीं खरीदना चाहिए जहां लोगों को कानून या लोक-लाज का डर न हो। अगर आप ऐसी जगह पर घर बनाते हैं तो आपको कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
बुरे लोग जहां रहते हैं-
आचार्य चाणक्य के अनुसार कभी भी ऐसे स्थान पर घर नहीं खरीदना चाहिए जहां दुष्ट या बुरे लोग रहते हों। ऐसी जगहों पर रहने वाले लोगों को कभी भी कष्ट हो सकता है। इसलिए घर खरीदते या बनवाते समय हमेशा वहां रहने वाले लोगों का ध्यान रखना चाहिए।
जहां रोजगार का कोई साधन नहीं है-
-चाणक्य नीति के अनुसार, ऐसी जगह पर कभी भी घर नहीं खरीदना चाहिए जहां रोजगार के अच्छे साधन न हों। अगर आप ऐसी जगह घर खरीदते हैं तो आपको न तो नौकरी मिलेगी और न ही बिजनेस का मौका। अगर आप ऐसी जगह घर खरीदेंगे तो जिंदगी भर पछताएंगे। ऐसी जगह पर आपकी तरक्की तो नहीं होगी लेकिन आपको आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ेगा।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Sep 10 , 2024, 08:48 AM