इमरान खान ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के चांसलर के लिए किया आवेदन!

Mon, Aug 19 , 2024, 11:29 AM

Source : Uni India

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) ने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के चांसलर पद (Chancellor of Oxford University) के लिए चुनाव लड़ने के लिए आवेदन किया है। ‘द गार्जियन’ ने खान के सलाहकार सैयद जुल्फी बुखारी के हवाले से यह खबर दी। विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रों और कर्मचारियों के बीच नए चांसलर के चुनाव के लिए मतदान अक्टूबर में होगा।

अखबार ने बताया कि श्री खान (71) ने 1970 के दशक में ऑक्सफोर्ड के केबल कॉलेज में राजनीति, दर्शन और अर्थशास्त्र का अध्ययन किया, सफलतापूर्वक अपनी क्रिकेट टीम के लिए खेला और 2005 से 2014 तक वह ब्रैडफोर्ड विश्वविद्यालय के चांसलर थे।

उल्लेखनीय है कि सदियों से ऑक्सफोर्ड के पूर्व छात्र या कर्मचारी(Oxford alumni or staff) केवल व्यक्तिगत रूप से विश्वविद्यालय में उपस्थित होकर बड़े पैमाने पर औपचारिक चांसलर पद के लिए अपनी उम्मीदवारी पेश करने में सक्षम रहे हैं। श्री खान जो वर्तमान में पाकिस्तान में कैद है, को नामांकन और मतदान को ऑनलाइन करने की अनुमति देने वाले नए नियमों से मदद मिली है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups