Somerset House Fire: ब्रिटेन के समरसेट हाउस में लगी आग पर काबू पाया गया

Sun, Aug 18 , 2024, 10:34 AM

Source : Uni India

लंदन . मध्य लंदन के ऐतिहासिक समरसेट हाउस (Historic Somerset House), जिसमें अमूल्य कलाकृतियों का एक बड़ा संग्रह (large collection of priceless artifacts) है, की छत में लगी भीषण आग पर काबू पा (under control) लिया गया है। लंदन फायर ब्रिगेड (LFB) ने यह जानकारी दी। शनिवार को दोपहर के करीब लगी आग में कोई घायल नहीं हुआ।एलएफबी के अनुसार आग से निपटने के लिए बीस दमकल गाड़ियाँ और 125 अग्निशामक तैनात किए गए थे।

एलएफबी के सहायक आयुक्त कीली फोस्टर ने कहा कि आग इमारत की छत के हिस्से में लगी थी। स्थानीय समयानुसार सुबह 11:59 बजे ब्रिगेड को बुलाया गया और शाम 6:51 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया। सोहो, डाउगेट, इस्लिंगटन और आसपास के अग्निशमन केंद्रों से अग्निशमन दल घटनास्थल पर मौजूद थे।
फोस्टर ने यह भी कहा कि आगे की कार्रवाई को अंजाम देने के लिए एलएफबी दल कल भी घटनास्थल पर रहेंगे।

समरसेट हाउस ट्रस्ट के निदेशक जोनाथन रीकी ने कहा कि आग इमारत के पश्चिमी विंग में लगी, जिसमें मुख्य रूप से कार्यालय और “बैक-ऑफ-हाउस” सुविधाएं शामिल हैं, और “उस क्षेत्र में कोई कलाकृतियां नहीं हैं।” इमारत में कई अनमोल कलाकृतियाँ संरक्षित की गईं, जिनमें विंसेंट वान गॉग का बैंडेड ईयर वाला प्रतिष्ठित सेल्फ-पोर्ट्रेट भी शामिल है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups