Severe Floods: उत्तरी चाड में भीषण बाढ़ से 50 से अधिक लोगों की मौत

Fri, Aug 16 , 2024, 08:47 AM

Source : Uni India

याउंडे। चाड के उत्तरी प्रांत टिबेस्टी (Chad's northern province of Tibesti) में लगातार बारिश के बाद आई बाढ़ (severe floods) के कारण कम से कम 54 लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों और स्थानीय मीडिया ने गुरुवार को यह जानकारी दी। तिबेस्टी प्रांत के गवर्नर महामत तोची चिदी (Tibesti province governor Mahamat Tochi Chidi) ने कहा कि शुक्रवार से शुरू हुई बारिश बुधवार तक जारी रही जिसने संपत्तियों को नष्ट कर दिया। स्थानीय मीडिया ने बताया कि प्रांत में बाढ़ से 50 हजार से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं। देश के सामाजिक कार्य, राष्ट्रीय एकजुटता और मानवीय मामलों के मंत्री फातिम बाउकर कोसेई ने गुरुवार को कहा कि विस्थापित लोगों को ठहराने के लिए अस्थायी आश्रय बनाए गए हैं।

उन्होंने कहा, “यह आवश्यक है कि बाढ़ से जुड़े स्वास्थ्य जोखिमों से बचने के लिए प्रभावित आबादी वहां बस जाए। इस साइट पर सभी की सुरक्षा और भलाई की गारंटी के लिए सभी उपाय किए गए हैं।” कोसेई ने आश्रय की उपलब्धता के बारे में निवासियों को जागरूक करने के लिए राजधानी एन'जामेना का दौरा करने के बाद अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह बात कही।

मानवीय मामलों के समन्वय के लिए संयुक्त राष्ट्र कार्यालय के अनुसार चाड मई के मध्य से बाढ़ का सामना कर रहा है, जिससे पहले ही 245,000 लोग प्रभावित हो चुके हैं। संगठन ने पिछले सप्ताह बताया था कि देश में मूसलाधार बारिश और भीषण बाढ़ से अब तक 40 लोगों की मौत हो चुकी है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups