यूक्रेन ने बड़े ड्रोन हमले में चार रूसी सैन्य हवाई अड्डों को निशाना बनाया!

Thu, Aug 15 , 2024, 02:54 AM

Source : Uni India

मॉस्को/कीव: यूक्रेन ने चार रूसी सैन्य हवाई अड्डों(Russian military airports) को बुधवार देर रात निशाना बनाते हुए ड्रोन हमले में किये। मीडिया ने यह जानकारी दी। यूक्रेनी जनरल स्टाफ|(Ukrainian General Staff) के एक बयान के अनुसार, रूस के वोरोनिश, कुर्स्क और निज़नी नोवगोरोड क्षेत्रों में किये गये ड्रोन हमले का प्राथमिक उद्देश्य ईंधन गोदाम को निशाना बनाना था।

यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की (Ukrainian President Volodymyr Zelensky) ने टेलीग्राम पर लिखा, ''हम कुर्स्क में आगे बढ़ना जारी रख रहे हैं। दिन की शुरुआत से विभिन्न क्षेत्रों में एक से दो किलोमीटर तक हम आगे बढ़ गए हैं।'' विदेशी मीडिया ने बताया कि लगभग 12 हजार यूक्रेनी सैनिक रूस के कुर्स्क क्षेत्र में प्रवेश कर चुके हैं और सीमावर्ती क्षेत्रों में एक रणनीतिक बफर जोन स्थापित कर रहे हैं।
 
ज़ेलेंस्की ने कहा कि कब्जे वाले क्षेत्र में अगर जरूरत पड़ी तो एक सैन्य कमांडेंट का कार्यालय स्थापित किया जाएगा।'' रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पहले कुर्स्क में यूक्रेनी हमले को बड़े पैमाने पर उकसावे के रूप में वर्णित किया था और यूक्रेन पर नागरिक क्षेत्रों को अंधाधुंध निशाना बनाने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा कि यूक्रेन को अपने कार्यों के लिए उचित प्रतिक्रिया का सामना करना पड़ेगा।

रूस के रक्षा मंत्रालय ने घोषणा की कि पिछले 24 घंटों में उसकी सेना ने कुर्स्क क्षेत्र में छह यूक्रेनी हमलों (Ukrainian attacks) को सफलतापूर्वक विफल कर दिया। उसने यूक्रेन द्वारा कुर्स्क सहित कई क्षेत्रों में लॉन्च किए गए 117 ड्रोन और चार सामरिक मिसाइलों को नष्ट करने का भी दावा किया। साथ ही, मंत्रालय ने कहा कि कुर्स्क में घुसपैठ के दौरान यूक्रेन ने 2,300 सैनिक मारे गये थे और 37 टैंक नष्ट हो गए। संघर्ष के जवाब में रूस के नेशनल गार्ड ने कहा कि उसने कुर्स्क परमाणु ऊर्जा संयंत्र में सुरक्षा उपाय बढ़ा दिए हैं, जो संघर्ष क्षेत्र से केवल 35 किलोमीटर दूर स्थित है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups