मॉस्को: रूस के अधिकारियों ने गुरुवार को कहा कि देश में मंकीपॉक्स(threat of monkeypox) फैलने का कोई खतरा नहीं है। रूस के उपभोक्ता अधिकार एवं मानव कल्याण निगरानी संस्था रोस्पोट्रेबनादज़ोर ने कहा, "देश में संक्रमण का पता लगाने के लिए सभी आवश्यक उपाय समय पर और व्यवस्थित रूप से किये जा रहे हैं।
स्थिति लगातार नियंत्रण में है और रूस में बीमारी फैलने का कोई खतरा नहीं है।" रोस्पोट्रेबनादज़ोर की ओर से यह बयान विश्व स्वास्थ्य संगठन(World Health Organisation) द्वारा अफ्रीका में फैले मंकीपॉक्स को लेकर अंतरराष्ट्रीय चिंता का सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किये जाने के बाद जारी किया गया है।
रोस्पोट्रेबनादज़ोर(Rospotrebnadzor) ने कहा कि रूस के पास मंकीपॉक्स का तेजी से पता लगाने के लिए पर्याप्त उन्नत परीक्षण प्रणालियां हैं। रूसी वैज्ञानिकों द्वारा विकसित, इन अत्यधिक कुशल परीक्षणों का उपयोग प्रयोगशाला सेटिंग्स के बाहर भी किया जा सकता है।
रूस मंकीपॉक्स प्रकोप से प्रभावित अफ्रीकी देशों की सहायता के लिए भी तैयार है। बयान में कहा गया है, "रोस्पोट्रेबनादज़ोर महामारी से प्रभावित अफ्रीकी देशों के साथ-साथ अफ्रीकी रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्रों को वैज्ञानिक और तकनीकी सहायता तथा प्रशिक्षण विशेषज्ञ प्रदान करेगा।"



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Aug 15 , 2024, 01:42 AM