Rocket Explosions: हिजबुल्लाह ने इजरायल पर किये कई रॉकेट हमले

Wed, Aug 14 , 2024, 02:52 AM

Source : Uni India

बेरूत। लेबनान के संगठन हिजबुल्लाह संगठन (Lebanon's Hezbollah organization) ने कत्युशा रॉकेटों (Katyusha rockets) से इजरायल के गोलानी ब्रिगेड बलों के बटालियन मुख्यालय माउंट नेरिया अड्डे पर हमला किया। लेबनानी टीवी चैनल अल-मनार ने बुधवार को यह जानकारी दी। इससे पहले, अल-मनार और अल जजीरा दोनों ने रिपोर्ट दी है कि हिजबुल्लाह ने उत्तरी इजरायल में मेरोन बेस पर दक्षिणी लेबनान (southern Lebanon on the Meron base) से 20 से अधिक रॉकेट दागे।

अल-मनार ने बताया कि पश्चिमी गलीली में भारी रॉकेट विस्फोट (rocket explosions) और सायरन की आवाज सुनाई दी। राष्ट्रीय समाचार एजेंसी (एनएनए) के अनुसार, हिजबुल्लाह ने घोषणा की कि उसके लड़ाकों ने मंगलवार रात करीब 10 बजे जल अल-दीर स्थल पर इजरायली तैनाती को निशाना बनाकर रॉकेट दागे।

एनएनए के अनुसार, इजरायल की ओर से भी देर रात लेबनान के एट तिरी, हद्दाथा और रकफ गांवों को निशाना बनाकर हवाई हमले किए गए। इसके अलावा, इजरायली युद्धक विमानों ने लेबनान के कफ्र किला और खियाम गांवों के साथ-साथ कुनिन नगर पालिका पर भी कई हवाई हमले किए।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups