Rocket Attack: सीरिया में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर रॉकेट हमला

Wed, Aug 14 , 2024, 01:59 AM

Source : Uni India

दमिश्क। सीरिया के पूर्वी देइर अल-जौर प्रांत (Syria's eastern Deir al-Zour province) में मंगलवार रात अमेरिकी सैन्य अड्डे (US military base) को निशाना बनाकर रॉकेट हमला (rocket attack) किया गया, जिसमें किसी के हताहत होने की रिपोर्ट नहीं है। सीरियाई सरकारी टेलीविजन (Syrian state television) ने यह जानकारी दी। मानवाधिकार निगरानी समूह ‘सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स’ के अनुसार, कोनोको गैस प्लांट के पास अमेरिकी सैन्य अड्डे पर विस्फोटों की आवाज सुनी गयी। उसने बताया कि जब हमला हुआ तो पूरे अड्डे पर खतरे के अलार्म बजने लगे।

ऑब्जर्वेटरी ने बताया कि हमला ईरान समर्थक लड़ाकों ने किया था। हमले के बाद अमेरिका समर्थित कुर्द नेतृत्व वाली सीरियन डेमोक्रेटिक फोर्सेज (एसडीएफ) ने पश्चिमी देइर अल-जौर में ईरान समर्थित आतंकवादियों के खिलाफ जवाबी गोलाबारी शुरू की। एसडीएफ ने कथित तौर पर यूफ्रेट्स नदी के पश्चिमी तट पर इन लड़ाकों को निशाना बनाने के लिए भारी मशीनगनों का इस्तेमाल किया। इन झड़पों में किसी के हताहत होने की तत्काल पुष्टि नहीं हुई है। ब्रिटेन स्थित निगरानी समूह ने बताया कि अक्टूबर 2023 से अब तक सीरिया में अमेरिकी ठिकानों पर ईरान समर्थित लड़ाकों ने 135 बार हमले किये हैं, जिनमें से 40 हमले विशेष रूप से कोनोको गैस प्लांट को निशाना बनाकर किये गये।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups