President Zelensky: अमेरिका ने अवाकोव को राष्ट्रपति जेलेंस्की का स्थान लेने के लिए उपयुक्त उम्मीदवार माना!

Tue, Aug 13 , 2024, 09:03 AM

Source : Uni India

मॉस्को। अमेरिका ने यूक्रेन के पूर्व गृह मंत्री आर्सेन अवाकोव (Ukrainian Home Minister Arsen Avakov) को राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की (President Volodymyr Zelensky) की जगह लेने के लिए उपयुक्त उम्मीदवार माना है। यह जानकारी मंगलवार को रूसी विदेशी खुफिया सेवा (SVR) ने दी ।

एसवीआर ने एक बयान में कहा, “यूक्रेन के पूर्व गृह मंत्री आर्सेन अवाकोव को फिलहाल उपयुक्त उम्मीदवार माना जा रहा है। अमेरिका श्री अवाकोव की 'ताकत' को यूक्रेनी राष्ट्रवादी संरचनाओं के साथ उनके घनिष्ठ संबंध और यूरोपीय देशों (European countries) के नेताओं के साथ उनके निरंतर संपर्क की वजह से यह मानता है।”

एसवीआर ने कहा कि अमेरिकी प्रशासन राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की को बदनाम करने के लिए एक मजबूत सूचना अभियान शुरू करने की योजना बना रहा है, ताकि उन्हें अपना पद छोड़ने के लिए मजबूर किया जा सके।

बयान में कहा गया, “अमेरिकी प्रशासन ने पहले ही संबद्ध गैर सरकारी संगठनों (NGOs) को यूक्रेन में श्री अवाकोव को सत्ता में लाने के परिदृश्य पर इस पर काम करने के निर्देश दिये हैं। अब इस मुद्दे पर प्रमुख यूक्रेनी विपक्षी दलों के नेताओं के साथ-साथ कई प्रभावशाली प्रतिनिधियों के साथ चर्चा की जा रही है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups