पटना। भारतीय जनता पार्टी (BJP ) के विधायक मिथिलेश तिवारी (MLA Mithilesh Tiwari) ने सोमवार को विधानसभा में गोपालगंज जिले में 1990 से 2015 के बीच यात्रा वीजा पर आए 173 विदेशी यात्रियों की गतिविधियों की जांच की मांग की। तिवारी ने विधानसभा में तारांकित प्रश्न काल मे कहा कि जिले में थावे मंदिर के अलावा कोई बड़ा पर्यटन स्थल नही है और जिले में यात्रा वीजा 1990 से 2015 के बीच आये 173 यात्रियों में 167 पाकिस्तान से आये थे। उन्होंने कहा कि इस सभी यात्रियो के वास्तविक उद्देश्य की जानकारी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यात्रा के नाम पर आने वाले विदेशियों को किसने आमंत्रित किया, यहां कितनी राशि खर्च की गयी, कहां निवेश किया, इसकी जानकारी ली जानी चाहिए।
विधायक श्री तिवारी ने कहा कि उन्हें सूचना मिली है कि इनमें से कुछ लोगों ने यहां घर बनवा लिया, नागरिकता हासिल कर ली और जब मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision) किया गया तो उससे भी वह बच गए। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग थाने में अपने जाने की सूचना दर्ज कर गए, लेकिन देश से उनका इमिग्रेशन हुआ कि नही इस बात का भी सत्यापन होना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे बहुत से लोग जिले में बसे हुए हैं, जिनके बारे में स्थानीय लोगो को पता नही है। तिवारी के सवाल का जवाब देते हुए बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Chief Minister Samrat Choudhary) ने कहा कि सरकार के पास सभी 173 लोगों की जानकारी है और इस तरह की सूचना आने के बाद ऐसे मामलों की जांच की जाएगी।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Feb 09 , 2026, 06:20 PM