वाशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति एवं रिपब्लिकन पार्टी (Republican Party) के राष्ट्रपति पद के मौजूदा उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की अभियान टीम ने कहा है कि श्री ट्रम्प और प्रसिद्ध उद्यमी एलन मस्क (Elon Musk) के बीच 12 अगस्त को होने वाली बातचीत "सदी का साक्षात्कार(interview of the century)" होगी।
श्री ट्रम्प की अभियान टीम ने रविवार को एक्स पर कहा, "श्री मस्क सोमवार रात 08 बजे श्री ट्रंप का साक्षात्कार लेंगे। साक्षात्कार शुरू होने पर सूचना पाने के लिए इस पोस्ट को लाइक करें। यह सदी का साक्षात्कार होगा! अमेरिका को फिर से महान बनाएं!"
गौरतलब है कि जुलाई में श्री मस्क ने एक्स पर राष्ट्रपति पद की दौड़ में श्री ट्रम्प के प्रति अपने समर्थन की घोषणा की थी। अमेरिका में राष्ट्रपति पद का चुनाव 05 नवंबर को होगा।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Aug 12 , 2024, 10:59 AM