Hasina: रणनीतिक द्वीप पर नियंत्रण के लिए अमेरिका ने हमें हटाने की साजिश रची हसीना!

Sun, Aug 11 , 2024, 10:56 AM

Source : Uni India

ढाका। बंगलादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना (Prime Minister Sheikh Hasina) ने रविवार को प्रकाशित एक पत्र (A letter published) में अमेरिका पर सेंट मार्टिन के रणनीतिक द्वीप की संप्रभुता छोड़ने (Giving up sovereignty of strategic island) से इनकार करने के बाद उन्हें हटाने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। ‘द इकोनॉमिक टाइम्स’ (The Economic Times) को प्राप्त पत्र में लिखा है, “अगर मैंने सेंट मार्टिन द्वीप की संप्रभुता को आत्मसमर्पण कर दिया होता और अमेरिका को बंगाल की खाड़ी पर प्रभुत्व रखने की अनुमति दी होती तो मैं सत्ता में बनी रह सकती थी।”

सुश्री हसीना ने पिछली गर्मियों में बिना किसी पार्टी का विवरण दिये कहा था कि बंगलादेश द्वीप को पट्टे (Lease) पर नहीं देगा। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कुछ दिनों बाद कहा कि अमेरिका ने कभी भी द्वीप पर नियंत्रण लेने की योजना का उल्लेख नहीं किया था। सुश्री हसीना ने कहा कि उन्होंने पद छोड़ने का फैसला किया ‘ताकि मुझे शवों का जुलूस न देखना पड़े’ और उन्होंने दक्षिण एशियाई राष्ट्र से कट्टरपंथियों के बहकावे में न आने का भी आग्रह किया।

उन्होंने लिखा, “अगर मैं देश में रहती, तो और अधिक जानें जातीं, अधिक संसाधन नष्ट हो जाते। मैंने बाहर निकलने का बेहद कठिन निर्णय लिया।” आरक्षण विरोधी छात्रों (Anti-reservation students) द्वारा रविवार को अधिकारियों के साथ एक बहु-दिवसीय ‘असहयोग कार्रवाई’ की घोषणा के बाद पूरे बंगलादेश में घातक विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए। छात्रों, पुलिस और सरकार समर्थकों के बीच झड़पें दंगों में बदल गईं, जिसमें कथित तौर पर 440 से अधिक लोग मारे गए। अशांति के बीच सुश्री हसीना ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups