मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Chief Minister Eknath Shinde) ने शुक्रवार को कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज (Chhatrapati Shivaji Maharaj) के बनाये गये किले सिर्फ वास्तुकला नहीं हैं बल्कि एक ऐतिहासिक विरासत हैं जो सभी को प्रेरणा और असीम गौरव प्रदान करते हैं। श्री शिंदे ने कहा कि राज्य सरकार निश्चित रूप से इस ऐतिहासिक विरासत को वैश्विक स्तर पर ले जाने के लिए सभी आवश्यक प्रयास करेगी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि स्वराज्य के निर्माण में बहुत बड़ा योगदान देने वाले छत्रपति शिवाजी महाराज के ये 12 किले (12 forts) बके प्रयासों से निश्चित रूप से विश्व विरासत सूची में शामिल होंगे।
श्री शिंदे राज्य सरकार (State Government) के सांस्कृतिक मामलों (Cultural Affairs) के विभाग और पुरातत्व एवं संग्रहालय निदेशालय की ओर से 'भारत के मराठा सैन्य क्षेत्र' की विश्व धरोहर नामांकन के संबंध में सह्याद्री गेस्ट हाउस में आयोजित एक बैठक में बोल रहे थे। कार्यक्रम में राज्य के सांस्कृतिक मामलों के मंत्री सुधीर मुनगंटीवार, कौशल विकास विभाग मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा, विश्व धरोहर समिति के 46वें सत्र के अध्यक्ष और यूनेस्को में भारत के राजदूत और स्थायी प्रतिनिधि विशाल शर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव और सांस्कृतिक मामलों के विभाग के प्रधान सचिव विकास खड़गे सहित अन्य लोग उपस्थित हुए।
महाराष्ट्र में सैन्य भूभाग की अनूठी धरोहर को विश्व धरोहर स्थलों की सूची में शामिल करने के लिए भारत की ओर से प्रस्ताव भेजा गया है। इसमें महाराष्ट्र के साल्हेर, शिवनेरी, लोहगढ़, रायगढ़, सुवर्णदुर्ग, पन्हाला, विजयदुर्ग, सिंधुदुर्ग, खंडेरी, राजगढ़, प्रतापगढ़ जैसे 11 किले और तमिलनाडु के जिंजी में 12वें किले शामिल हैं।
श्री शिंदे ने कहा कि इस नामांकन प्रक्रिया को ठोस समर्थन और मार्गदर्शन प्रदान करने के उद्देश्य से, विश्व धरोहर समिति के 46वें सत्र के अध्यक्ष विशाल शर्मा को आमंत्रित किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज के 12 किलों को विश्व धरोहर नामांकन प्रक्रिया के लिए भेजने का निर्णय लिया गया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारत के पुरातत्व विभाग को
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Aug 02 , 2024, 10:00 AM