ढाका। बंगलादेश के सिलहट में सरकारी नौकरी (Government job) में आरक्षण सुधार की मांग को लेकर छात्रों के विरोध प्रदर्शन (Protest) के दौरान हुई हिंसा के सिलसिले में पुलिस (Police) ने बंगलादेश नेशनलिस्ट पार्टी (Bangladesh Nationalist Party) और जमात कार्यकर्ताओं सहित लगभग 139 लोगों को गिरफ्तार किया है।
अधिकारियों ने मीडिया को यह जानकारी दी । ढाका ट्रिब्यून (Dhaka Tribune) की रिपोर्ट में डिप्टी-कमिश्नर मोहम्मद सैफुल इस्लाम के हवाले से बताया गया कि आरक्षण सुधार के लिए छात्रों के प्रदर्शन के दौरान झड़प, बर्बरता और आगजनी से संबंधित 11 मामलों में पुलिस ने शनिवार सुबह तक 139 लोगों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि रिपोर्टों के मुताबिक गिरफ्तार लोगों में बीएनपी और जमात-ए-इस्लामी के कार्यकर्ता शामिल हैं।
रिपोर्ट में कहा गया कि मामलों में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम (Explosive Substances Act)और विशेष अधिकार अधिनियम (Explosive Substances Act and Special Powers Act) के तहत पुलिस पर हमला तथा बाधा शामिल है। रिपोर्ट में कहा गया है कि छह मामले कोतवाली पुलिस स्टेशन में, चार जलालाबाद पुलिस स्टेशन में और एक मामला दक्खिन सूरमा पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है।मीडिया के मुताबिक, 244 अज्ञात व्यक्तियों और 1 6,015 नामित लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Jul 27 , 2024, 09:47 AM