ईरान ने फ़िलिस्तीनी गुटों के बीच चीन की मध्यस्थता वाली सुलह वार्ता की सराहना की

Sat, Jul 27 , 2024, 11:12 AM

Source : Uni India

तेहरान।  ईरानी विदेश मंत्रालय (Iranian Foreign Ministry) के प्रवक्ता नासिर कनानी (Nasser Kanani) ने शुक्रवार को कहा कि हाल ही में बीजिंग में विभिन्न फिलिस्तीनी गुटों (Palestinian factions) के बीच चीन की मध्यस्थता में हुई सुलह बैठक एक "मूल्यवान कदम" था। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "बीजिंग में फिलिस्तीनी समूहों की हालिया बैठक एक समझौता और राष्ट्रीय सुलह प्राप्त करने की दिशा में एक मूल्यवान कदम था।"

उन्होंने कहा कि ईरान फिलिस्तीनियों के मुद्दे (Palestinians' issue) और फिलिस्तीनी समूहों के बीच आम सहमति के साथ-साथ आत्मनिर्णय के उनके मौलिक अधिकार, फिलिस्तीनी भूमि की पूर्ण मुक्ति और यरूशलम के साथ एक स्वतंत्र फिलिस्तीनी राज्य की स्थापना की दिशा में उनके सामूहिक कदम का समर्थन करता है।

चीनी पक्ष के निमंत्रण पर, 14 फिलिस्तीनी गुटों के उच्च-स्तरीय प्रतिनिधियों ने 21 से 23 जुलाई तक बीजिंग में एक सुलह वार्ता में हिस्सा लिया और विभाजन को समाप्त करने और एकता को मजबूत करने पर एक घोषणा पर हस्ताक्षर किया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups