बगदाद। इराक के शिया आतंकवादी समूह (Iraq's Shia terrorist group) ‘इस्लामिक रेजिस्टेंस इन इराक(Islamic Resistance in Iraq)’ ने दावा किया है कि उसने इजरायल के दक्षिणी बंदरगाह शहर ईलाट में एक स्थान पर ड्रोन हमला (drone attack) किया है।
संगठन ने एक ऑनलाइन बयान में कहा कि उसके लड़ाकों ने रविवार की सुबह ईलाट में एक ‘महत्वपूर्ण साइट’ पर ड्रोन हमला किया। समूह ने कहा कि हमला ‘गाजा के लोगों के साथ एकजुटता में’ किया गया है और उसने ‘दुश्मन के गढ़ों’ को निशाना बनाना जारी रखने की कसम खायी है। बयान में लक्षित साइट या हताहतों का विवरण नहीं दिया गया। इजरायली अधिकारियों ने ड्रोन हमले पर कोई टिप्पणी नहीं की है।
गौरतलब है कि सात अक्टूबर, 2023 को इजरायल-फिलिस्तीन संघर्ष शुरू होने के बाद से इस्लामिक रेजिस्टेंस इन इराक ने गाजा में फिलिस्तीनियों का समर्थन करने का दावा करते हुए इस क्षेत्र में इजरायली ठिकानों और अमेरिकी ठिकानों पर कई हमले किये हैं।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Jul 22 , 2024, 11:02 AM