वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन (US President Joe Biden) ने रविवार को घोषणा किया कि वह दोबारा चुनाव लड़ने की अपनी दावेदारी छोड़ देंगे और इस प्रतिष्ठित पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार के रूप में उपराष्ट्रपति कमला हैरिस (Vice President Kamala Harris) का समर्थन करेंगे। डेमोक्रेटिक पार्टी (Democratic Party) में करीबी सहयोगियों द्वारा पद छोड़ने के तीव्र दबाव के बाद, बाइडेन के राष्ट्रपति पद की दौड़ से हटने के फैसले के बाद उनके भविष्य के बारे में महीने भर से चल रही अटकलों पर विराम लग गया।
बाइडेन ने अपने एक्स हैंडल पर अमेरिकी लोगों को संबोधित एक पत्र में अपने फैसले से अवगत कराया, जहां उन्होंने यह भी कहा कि वह राष्ट्रपति के रूप में अपना शेष कार्यकाल पूरा करेंगे। बाइडेन ने पत्र में लिखा “हालांकि मेरा इरादा फिर से चुनाव लड़ने का रहा है, मेरा मानना है कि यह मेरी पार्टी और देश के हित में है कि मैं पद से इस्तीफा दूं और शेष कार्यकाल के लिए राष्ट्रपति के रूप में अपने कर्तव्यों को पूरा करने पर पूरी तरह ध्यान केंद्रित करूं।”
उन्होंने कहा कि मैं इस सप्ताह के अंत में अपने फैसले के बारे में राष्ट्र से अधिक विस्तार से बात करूंगा। उन्होंने कहा कि आपके राष्ट्रपति के रूप में सेवा करना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान रहा है। अपनी पार्टी को संबोधित एक्स पर एक अलग पोस्ट में, बिडेन ने राष्ट्रपति पद की दौड़ के लिए डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हैरिस को अपना पूर्ण समर्थन और सहयोग देने का आश्वासन दिया।
उन्होंने कहा कि “पार्टी उम्मीदवार के रूप में 2020 में मेरा पहला निर्णय कमला हैरिस को अपना उपराष्ट्रपति चुनना था और यह मेरे द्वारा लिया गया सबसे अच्छा निर्णय था। आज मैं कमला को इस साल हमारी पार्टी का उम्मीदवार बनने के लिए अपना पूरा सहयोग और समर्थन देना चाहता हूं। डेमोक्रेट, यह एक साथ आने और ट्रम्प को हराने का समय है। चलो यह करते हैं।” 81 वर्षीय नेता जून में राष्ट्रपति पद की बहस में अपने पूर्ववर्ती और अब रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रम्प के साथ दयनीय प्रदर्शन के बाद विवादों के केंद्र में थे।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Jul 22 , 2024, 10:46 AM