पनामा सिटी। उत्तरी हैती (northern Haiti) में एक नाव में आग लगने से कम से कम 40 प्रवासियों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। संयुक्त राष्ट्र के एक प्रवक्ता ने शुक्रवार को इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन फॉर माइग्रेशन (IOM) के हवाले से यह जानकारी दी।
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के उप प्रवक्ता फरहान हक ने दैनिक ब्रीफिंग में कहा, "दो दिन पहले, हाईटियन नेशनल ऑफिस फॉर माइग्रेशन (Haitian National Office for Migration) के अनुसार, 80 से अधिक लोगों को लेकर नाव लबादी से तुर्क और कैकोस द्वीप समूह (Turks and Caicos Islands) के लिए 250 किलोमीटर की यात्रा के लिए रवाना हुई थी।"
आईओएम ने एक बयान में कहा कि नाव पर सवार इकतालीस जीवित प्रवासियों को हाईटियन तट रक्षक द्वारा बचाया गया और वर्तमान में उन्हें चिकित्सा देखभाल, भोजन, पानी और मनोसामाजिक सहायता मिल रही है। बयान में कहा गया है कि ग्यारह प्रवासियों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Jul 20 , 2024, 10:57 AM