चिकनगुनिया और डेंगू ,की चपेट में पालघर! मच्छरों के डंक, से हो जाओ सावधान! 

Thu, Jul 18 , 2024, 09:53 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई। पालघर इन दिनों चिकनगुनिया और डेंगू (Chikungunya and Dengue) की चपेट में हैं। यहां के कई इलाकों में चिकनगुनिया व डेंगू दोनों के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती दिख रही है। 11 जुलाई तक जिले भर से डेंगू के 254 और चिकनगुनिया के 50 मामले पाए गए हैं। बिगड़ती स्थिति का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है, कि राज्य में पालघर जिला मरीजों (Palghar District Patients) की संख्या के मामले में पहले स्थान पर है। यह बीमारी बरसात के मौसम (Disease Rainy Season) में हर साल अपना पैर पसारती है। लेकिन समय रहते इस पर अंकुश लगाने के लिए उपाय नही किए गए।

 जब मानसून शुरू होता है तो मौसम बदलता है इसलिए कई बीमारियाँ भी अपना विकराल रूप धारण करती हैं। इन दिनों में डेंगू मलेरिया और चिकनगुनिया के मरीजों की संख्या भी बढ़ जाती है। फिलहाल जिले में मलेरिया के सिर्फ पांच मामले सामने हैं, लेकिन डेंगू के मामलों की संख्या 254 है और चिकनगुनिया के 50 मामले पाए गए हैं। पालघर जिले के सभी आठ तालुकाओं पालघर डहाणू,तलासरी ,विक्रमगड,वाडा,जव्हार मोखाडा,वसई में डेंगू और चिकनगुनिया के मरीज बढऩे लगे हैं। पालघर तालुका में सबसे ज्यादा 64 डेंगू के मरीज पाए गए हैं। जबकि चिकनगुनिया के सबसे ज्यादा 13 मरीज जव्हार तालुका में मिले हैं।

 एक अधिकारी ने बताया कि जिन क्षेत्रों में डेंगू और चिकनगुनिया के मरीज हैं, वहां स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा कंटेनर सर्वेक्षण किया जा रहा है। इसमें घर-घर जाकर जल भंडारण बर्तनों का निरीक्षण किया जा रहा है। साथ ही क्षेत्र की साफ-सफाई का निरीक्षण भी किया जा रहा है।जिले में 1511 लोगों की डेंगू की जांच की गयी, जिसमें 254 मरीज पाये गये, जबकि चिकनगुनिया की 211 जांच करायी गयी, जिसमें 50 मरीज पाये गये। डॉक्टरों को यह भी निर्देश दिया गया है कि यदि गर्भवती महिलाएं बुखार की जांच के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और ग्रामीण अस्पतालों में आती हैं तो जीका के परीक्षण के लिए रक्त का नमूना पुणे की प्रयोगशाला में भेजें।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups