यांगून। म्यांमार में दक्षिण के बागो क्षेत्र (Bago region) में स्थित पांडुंग टाउनशिप (Pandung Township) के 19 स्कूलों को अयेयारवाडी नदी (Ayeyarwady River) के बढ़ते जलस्तर के कारण बंद (Reason closed) कर दिया गया है।सरकारी अखबार ‘म्यांमार एलिन डेली’ (Myanmar Alin Daily) ने गुरुवार को यह जाकारी दी। अखबार की रिपोर्ट में कहा गया है कि पांडुंग टाउनशिप में हाई स्कूल, मिनडिल स्कूल और प्राइमरी स्कूल समेत 160 स्कूल हैं।
इनमें से निचले इलाकों के 19 स्कूलों को 16 जुलाई से नदी में आयी बाढ़ (Flood) के कारण अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। इन 19 स्कूलों में 2,864 छात्र और 207 शिक्षक हैं। रिपोर्ट के अनुसार नदी का जलस्तर कम होने के बाद स्कूल फिर से खुलेंगे और यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया जायेगा कि छात्र छूटी हुई पढ़ाई पूरी कर सकें।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Jul 18 , 2024, 08:42 AM