लंदन। ब्रिटेन में पिछले वर्ष नवंबर से शुरू काली खांसी के प्रकोप (Whooping cough outbreak) से अब तक नौ बच्चों की मौत हो चुकी है। ब्रिटेन की स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी (UK Health Protection Agency) द्वारा गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, यह प्रकोप (Outbreak) पिछले वर्ष नवंबर में शुरू हुआ था और अब 2024 के, पहले पांच महीनों में 7,599 बच्चे और वयस्क (Children and adults) इस बीमारी से संक्रमित हुये हैं। यह बीमारी फेफड़ों और श्वास नलियों (Disease lungs and respiratory tract) को प्रभावित करती है। आसानी से फैलती है। यूकेएचएसए ने गुरुवार को चेतावनी दी और कहा, "छोटे बच्चों को काली खांसी से गंभीर जटिलताओं और मौत का सबसे अधिक खतरा है।" एजेंसी के मुताबिक, संक्रमित लोगों में से आधे से अधिक 15 वर्ष या उससे अधिक उम्र के हैं।
उन्होंने कहा कि तीन महीने (Three months) से कम उम्र के बच्चों में उच्च संख्या (High number in young children) में मामले सामने आते रहते हैं, जिन्हें संक्रमण से सबसे अधिक खतरा है। डॉक्टरों ने गर्भवती महिलाओं और शिशुओं को काली खांसी के टीके लगवाने का आग्रह किया है। यूकेएचएसए ने कहा कि नवजात शिशुओं को काली खांसी से बचाने के लिए गर्भवती महिलाओं को दिए जाने वाले टीकों के नवीनतम डेटा में 60 प्रतिशत से कम की गिरावट आई है। यूकेएचएसए में टीकाकरण निदेशक डॉ. मैरी रामसे ने कहा, "टीकाकरण काली खांसी के खिलाफ सबसे अच्छा बचाव है, और यह महत्वपूर्ण है कि गर्भवती महिलाओं और छोटे शिशुओं को सही समय पर उनके टीके मिलें।"
मिलनर सेंटर फॉर इवोल्यूशन और बाथ विश्वविद्यालय में जीवन विज्ञान विभाग के प्रोफेसर एंड्रयू प्रेस्टन ने शिन्हुआ से कहा, "पिछले 10 सालों में पर्टुसिस के खिलाफ शिशुओं के टीकाकरण के स्तर में गिरावट आई है और हजारों शिशुओं को वे टीके नहीं मिले हैं जिनके बारे में हम जानते हैं कि वे सुरक्षा प्रदान करते हैं।" उन्होंने कहा कि देश के कुछ हिस्सों में मातृ टीकाकरण कवरेज में भी उल्लेखनीय कमी आई है, जो ब्रिटेन के कुछ शहरी हिस्सों में 25-30 प्रतिशत तक कम हो गई है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Jul 12 , 2024, 08:36 AM