अमेरिकी में नागरिकता प्रमाण की आवश्यकता वाला विधेयक पारित

Thu, Jul 11 , 2024, 03:48 AM

Source : Uni India

वाशिंगटन। अमेरिका के निचले सदन (US lower house) ने एक विधेयक पारित किया गया है, जिसके तहत देश में संघीय चुनावों (federal elections) के मतदान के लिये पंजीकरण (registering) करवाने वाले व्यक्तियों को अमेरिकी नागरिकता का प्रमाण प्रस्तुत करना आवश्यक होगा।

सदन के सांसदों ने बुधवार को 221-198 बहुमत से विधेयक पारित किया, जिसके बाद सेफगार्ड अमेरिकन वोटर एलिजिबिलिटी एक्ट (Safeguard American Voter Eligibility Act) निरस्त हो गया। सदन के बहुमत नेता स्टीव स्कैलिस ने कहा कि बाइडेन प्रशासन के तहत दक्षिणी सीमा पर अवैध आव्रजनों की बढ़ी संख्या के बीच संघीय चुनावों में सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। इस विधेयक के तहत अमेरिकी नागरिक ही मतदान करने के पात्र हैं।

व्हाइट हाउस ने कहा कि वह इस कानून का विरोध करता है, क्योंकि शायद कभी-कभार ही गैर-नागरिकों ने संघीय चुनावों में मतदान किया होगा, ऐसा हर बार हो ये जरुरी नहीं है। अरबपति उद्यमी एलन मस्क ने कहा कि कानून का विरोध करने वाले सांसद अमेरिका के गद्दार हैं और जो लोग इस विधेयक से असहमत हैं, वे चुनावों में धोखाधड़ी करने की कोशिश कर रहे हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups