Nigeria firing: मध्य नाइजीरिया में बंदूकधारियों ने हमला कर 10 लोगों की हत्या की!

Thu, Jul 11 , 2024, 07:44 AM

Source : Uni India

अबुजा: नाइजीरिया के दक्षिण-मध्य राज्य बेन्यू (Nigeria's south-central state of Benue) में मंगलवार देर रात एक स्थानीय समुदाय पर संदिग्ध बंदूकधारियों के हमले में कम से कम 10 लोग मारे गए। एक स्थानीय सरकारी अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

बेन्यू के अगातु स्थानीय सरकारी(Agatu local government) क्षेत्र के प्रमुख फिलिप एबेन्याक्वू(Philip Ebenyakwu) ने मीडिया को बताया कि बंदूकधारियों ने मंगलवार रात राज्य के अगातु स्थानीय सरकारी क्षेत्र के ओलेगुमाची समुदाय में कई घरों को ध्वस्त करके और कहर बरपाया।

एबेन्याक्वू ने कहा कि बंदूकधारी अत्याधुनिक हथियारों से लैस थे। उन्होंने स्थानीय लोगों के घरों को लूट लिया और खाद्य पदार्थों और पशुओं को लूट लिया, जबकि कम से कम सात अन्य घरों में आग लगा दी। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना बुधवार तड़के स्थानीय पुलिस को दी गई।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups