Ukrainian soldiers killed: रूस यूक्रेन संघर्ष में 600 यूक्रेनी सैनिक मारे गये

Wed, Jul 10 , 2024, 06:36 AM

Source : Uni India

मास्को। रूस के दक्षिणी सैन्य समूह के साथ पिछले 24 घंटों के दौरान संघर्ष (Conflict) में यूक्रेन सशस्त्र बलों के करीब 600 सैनिक मारे गये। रूसी रक्षा मंत्रालय (Russian Defense Ministry) ने बुधवार को कहा, "यूक्रेनी सशस्त्र बलों ने लगभग 600 सैनिक, छह वाहन, दो 152-मिमी डी-20 बंदूकें और दो अमेरिका निर्मित 105-मिमी एम119 हॉवित्जर तोप नष्ट हो गये।"

 मंत्रालय के अनुसार, रूस के सैन्य समूह के बलों ने पांच यूक्रेनी जवाबी हमलों को विफल कर दिया है। इस दौरान यूक्रेन के करीब 510 सैनिकों की मौत हो गयी है। इसके अलावा, यूक्रेन के रूस के जैपैड (West) सैन्य समूह के साथ लड़ाई में 495 सैनिक मारे गये हैं। मंत्रालय के मुताबिक, रूस के सेवर (North) सैन्य समूह की सेनाओं ने दो यूक्रेनी जवाबी हमलों को विफल कर दिया है। इसमें उक्रेन के करीब 275 सैनिक मारे गये हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups