तेहरान। ईरान की इस्लामिक रेवोल्यूशन गार्ड्स कॉर्प्स (IRGC) की सेनाओं ने देश की उत्तर-पश्चिमी सीमाओं पर एक "आतंकवादी टीम(terrorist team)" को नष्ट कर दिया है। यह जानकारी आधिकारिक समाचार एजेंसी आईआरएनए (IRNA) ने मंगलवार को दी।
आईआरएनए ने बेस के एक बयान के हवाले से कहा कि "काउंटर-क्रांतिकारी आतंकवादी टीम(counter-revolutionary terrorist team)" के सदस्यों ने उत्तर-पश्चिमी सीमाओं के माध्यम से ईरान में प्रवेश करने की कोशिश की, लेकिन मंगलवार तड़के पश्चिम अजरबैजान प्रांत में आईआरजीसी बलों के हमजेह सैय्यद अल-शोहदा बेस की सेनाओं ने घात लगाकर हमला कर दिया।
बयान में कहा गया कि आईआरजीसी बलों के साथ हुए सशस्त्र संघर्ष में कई आतंकवादी मारे गए और घायल हुए और उनके उपकरणों को जब्त कर लिया गया। आईआरजीसी बेस ने चेतावनी दिया कि ईरान की सुरक्षा और क्षेत्रीय अखंडता के खिलाफ किसी भी कार्रवाई का निर्णायक और दृढ़ जवाब दिया जाएगा। ईरान के पश्चिम अजरबैजान प्रांत की सीमा इराक और तुर्की के साथ लगती है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Jul 10 , 2024, 12:32 PM