First high-speed train: रूस 2027 में पहली हाई-स्पीड ट्रेन बनाएगा

Mon, Jul 08 , 2024, 07:58 AM

Source : Uni India

मॉस्को। रूस की पहली हाई-स्पीड ट्रेन 2027 (First high-speed train 2027) में बन कर तैयार हो जाएगी, जो मॉस्को और सेंट पीटर्सबर्ग (Moscow and St. Petersburg) को जोड़ेगी। स्पूतनिक ने हाई स्पीड ट्रेन के निर्माता सिनारा ग्रुप के उप महानिदेशक एंटोन जुबिखिन (Deputy Director General Anton Zubikhin) के हवाले से सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, “पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन 2027 में बन कर तैयार हो जाएगी। यह प्रमाणन के लिए जाएगी, ताकि हमें 2028 में अनुरूपता प्रमाणपत्र प्राप्त हो सके।”

श्री जुबिखिन ने कहा कि सिनारा ग्रुप की रेल परिवहन शाखा मॉस्को और सेंट पीटर्सबर्ग के बीच एक नई हाई-स्पीड रेल की सेवा के लिए 43 इलेक्ट्रिक ट्रेनें बनाएगी। राज्य रेल कंपनी, रशियन रेलवेज ने अप्रैल में दो हाई-स्पीड ट्रेनों के उत्पादन के लिए सिनारा के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। अनुबंध के अनुसार, ट्रेनों की आपूर्ति मार्च 2028 के अंत तक होने की उम्मीद है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups