Border Security Command: ब्रिटेन सरकार बनाएगी सीमा सुरक्षा कमान!

Mon, Jul 08 , 2024, 01:48 AM

Source : Uni India

लंदन: ब्रिटेन की नवनिर्वाचित लेबर सरकार(Labour government) ने रवांडा निर्वासन योजना(Rwanda deportation scheme) को रद्द करने का फैसला किया है, इस योजना को दिये गये पैसे से करोड़ो पाउंड लेकर सीमा सुरक्षा कमान बनायी जायेगी। स्काई न्यूज ने गृह सचिव यवेट कूपर का हवाला देते हुए यह जानकारी दी।

रविवार को रिपोर्ट में कहा गया कि नई कमान देश की सुरक्षा सेवाओं के साथ-साथ आव्रजन और सीमा नियंत्रण के रणनीतिक प्रबंधन में लगी रहेगी। जब उनसे पूछा गया कि देश में अवैध प्रवासियों का प्रवाह कब कम होना शुरू होगा, तो कूपर ने कहा कि वह जल्द से जल्द इस मामले में प्रगति चाहती हैं, लेकिन उन्होंने बताया कि नई सरकार को यह समस्या कंजरवेटिव से विरासत में मिली है।

ब्रिटेन और रवांडा ने 2022 में एक प्रवास समझौते पर हस्ताक्षर किए थे, जिसके तहत ब्रिटिश सरकार द्वारा अवैध प्रवासियों या शरण चाहने वालों के रूप में पहचाने जाने वाले लोगों को प्रोसेसिंग, शरण और पुनर्वास के लिए रवांडा भेजा जाएगा। इस योजना की मानवाधिकार संगठनों के साथ-साथ यूके के कई राजनेताओं और अधिकारियों ने आलोचना की है।

कीर स्टारमर के नेतृत्व वाली लेबर पार्टी(Labour Party) ने गुरुवार के चुनाव के बाद हाउस ऑफ कॉमन्स में कुल मिलाकर बहुमत हासिल किया, संसद के 650 सीटों वाले निचले सदन को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक 326 सीटों से कहीं ज़्यादा सीटें जीतीं। इससे कंजर्वेटिव पार्टी की सत्ता पर 14 साल की पकड़ खत्म हो गई।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups