Iran presidential voting: ईरान में राष्ट्रपति पद के लिए मतदान की प्रक्रिया समाप्त!

Sat, Jul 06 , 2024, 08:40 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

तेहरान: ईरान में राष्ट्रपति पद(Iran's presidential voting) के लिए मतदान लगातार 16 घंटों के बाद शुक्रवार आधी रात को समाप्त हो गया। ईरान के चुनाव मुख्यालय के प्रवक्ता मोहसिन एस्लामी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने ईरान के सरकारी आईआरआईबी टीवी के साथ एक साक्षात्कार में यह टिप्पणी की। उन्होंने इस बात पर जोर देते हुये कहा कि हालांकि मतदान केंद्रों के दरवाजे बंद कर दिये गये थे लेकिन जिम्मेदार लोगों को उन सभी मतदाताओं को जाने देना था जो मतदान प्रक्रिया समाप्त होने से पहले आए थे और अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे सबने बारी-बारी से अपने मत डालें।

एस्लामी ने कहा, मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद स्टेशनों पर गिनती की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। दिन की शुरुआत में ईरान की राजधानी तेहरान में पत्रकारों को संबोधित करते हुए ईरान के अंतरिम राष्ट्रपति मोहम्मद मोखबर(President Mohammad Mokhbar) ने कहा कि परिणाम शनिवार सुबह तक घोषित किए जाएंगे।

मतदान स्थानीय समयानुसार शुक्रवार सुबह 8:00 बजे देश और विदेश के लगभग 59 हजार मतदान केंद्रों पर शुरू हुआ, जिसमें दो उम्मीदवार, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मसूद पेज़ेशकियान और विश्व शक्तियाँ के साथ तेहरान के बीच परमाणु वार्ता में पूर्व मुख्य वार्ताकार सईद जलीली शामिल है।

28 जून को पहले दौर में पेज़ेशकियान और जलीली ने क्रमशः 42 प्रतिशत और 38 प्रतिशत से अधिक वोट हासिल किए। मतदान शुरू में स्थानीय समय के अनुसार शाम 6:00 बजे समाप्त होने वाला था। लेकिन इसे तीन बार बढ़ाया गया और हरेक विस्तार दो घंटे तक चला।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups