Discharged from hospital: बंगलादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की अस्पताल से छुट्टी

Wed, Jul 03 , 2024, 08:38 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

बंगलादेश। बंगलादेश की पूर्व प्रधानमंत्री एवं विपक्षी बंगला देश नेशनलिस्ट पार्टी (Bangladesh Nationalist Party) की अध्यक्ष खालिदा जिया (Khaleda Zia) को अस्पताल से छुट्टी मिल गयी है (discharged from hospital)। पार्टी के एक प्रवक्ता (A spokesperson) ने यह जानकारी दी है। ढाका ट्रिब्यून की बुधवार की रिपोर्ट के अनुसार, यहां एवरकेयर अस्पताल (Evercare Hospital) में नौ दिन भर्ती रहने के बाद श्रीमती जिया को मंगलवार शाम को छुट्टी मिली और वहअपने गुलशन आवास पर लौट आई हैं।

बीएनपी मीडिया सेल के सदस्य शम्सुद्दीन दीदार ने कहा कि 23 जून को बीएनपी प्रमुख के दिल में पेसमेकर लगाया गया था। श्रीमती जिया के निजी चिकित्सक एजेडएम जाहिद हुसैन ने कहा, ''पेसमेकर लगाये जाने के बाद श्रीमती जिया की हालत स्थिर है।'' डॉक्टर पहले की तरह उन्हें घर पर ही इलाज मुहैया करा रहे हैं। इससे पहले पिछले साल 27 अक्टूबर को लीवर सिरोसिस से पीड़ित श्रीमती जिया का ऑपरेशन अमेरिका के डॉक्टरों ने किया था। रिपोर्ट में कहा गया है कि 79 वर्षीय नेता मधुमेह, गठिया और हृदय रोग सहित विभिन्न जटिल बीमारियों से पीड़ित हैं।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2020 में जेल से रिहा होने के बाद से बीएनपी प्रमुख अक्सर हृदय रोग विशेषज्ञ प्रोफेसर शहाबुद्दीन तालुकदार के नेतृत्व वाले मेडिकल बोर्ड के तहत एक अस्पताल में इलाज करा रही हैं। श्रीमती जिया अनाथालय ट्रस्ट मामले में भ्रष्टाचार के लिए पांच साल जेल की सजा सुनाई गई थी और बाद में 2018 में उन्हें एक अन्य भ्रष्टाचार मामले में दोषी पाया गया था। कोरोनोवायरस के प्रकोप के बीच, सरकार ने 25 मार्च, 2020 को एक कार्यकारी आदेश के माध्यम से श्रीमती जिया को अस्थायी रूप से जेल से रिहा कर दिया, इस शर्त के साथ कि वह अपने गुलशन घर में रहेंगी और देश नहीं छोड़ेंगी। गौरतलब है कि पिछले साल 26 अक्टूबर को तीन अमेरिकी डॉक्टरों ने श्रीमती जिया के पेट और छाती में पानी जमा होने और लीवर से रक्तस्राव को रोकने का उपचार किया था।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups